


गदरपुर – उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय के काफिले पर कल किसान आंदोलन का
समर्थन कर रहे कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भसूरी और प्रीत गोवर को चूड़ी फेकना भारी पड़ गया ,अब उनके खिलाफ कैविनेट मंत्री के गनर ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। जिससे राजनीतिक तापमान बढ़ने के आसार है।
आप को बता दे कल भाजपा द्वारा रुद्रपुर में कृषि कानून के समर्थन में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था। शिक्षा मंत्री भी इसमें शामिल होने रुद्रपुर जा रहे थे। गदरपुर में कुछ कांग्रेसी नेताओ ने कृषि कानून के विरोध में शिक्षा मंत्री की कार पर चूड़िया फेक कर विरोध जताया था।
इस मामले में शिक्षा मंत्री के गनर द्वारा तहरीर दी गई थी जिस के आधार पर गदरपुर थाने में कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है, थाना प्रभारी गदरपुर ने सरकारी कार्य में बाधा डालना, गाली गलौज करने सहित कई धाराओं मे कांग्रेसी नेता प्रीत गोवर,सिद्धार्थ मसूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही इस मामले में कांग्रेसी नेत्राओ का कहना है कि कांग्रेस ने लोकतान्त्रिक तरीके से किसान कानून का विरोध किया था। लेकिन राज्य की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। इसका विरोध किया जाएगा।