

-इंडिया नज़र ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर – आक्रोशित किसानो ने आज किच्छा रोड के देवरिया में स्थित टोल प्लाज़ा पर कब्ज़ा कर धरना दिया और ज़बरन बिना टोल के गाड़ियों की निकासी की। बाद में पुलिस बल के बाद पुनः टोल प्लाज़ा शुरू हो सका।
आप को बता दे कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिले भर में किसानो का सांकेतिक धरना प्रदर्शन चल रहे है। देवरिया में टोल प्लाज़ा पर आंदोलनकारी किसानो ने एक जनसभा कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व राज्य मंत्री और किसान नेता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 काले कानून थोपे गए हैं, 64 करोड़ देश के अन्नदाता ओं के हित में देखते हुए तुरंत वापस लेना चाहिए। जिन अन्नदाताओं ने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। अब उन्ही पर ज़ुल्म हो रहा है। जबकि मोदी जी ने कहा था कि हम किसानों की 2022 में दुनी आय करेंगे ,अच्छे दिन आएंगे, महंगाई कम करेंगे । जब किसानों को काले कानूनों की जरूरत ही नहीं थी ,ना ही किसानों ने कानून के लिए कोई अनुरोध किया था।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि देश का अन्नदाता कभी आपको माफ नहीं करेगा। दर्जनभर उद्योगपतियों को फायदे पहुंचाने के लिए आपने किस देश के अन्नदाताओं के साथ विश्वासघात किया। देश का किसान पूरी दिल्ली में 16 दिन से धरने में बैठा हैं। देश के अन्नदाता के हित में 3 काले कानून वापस ले । किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बने जिससे किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य रेट सरकार द्वारा घोषित होता उससे कम पर न बिके ।