


रुद्रपुर- बीती रात ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय लड़के की सूचना पर हड़कंप मच गया था। आनन फानन में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश कर ही रही थी,कि नाटकीय ढंग से कथित अपहरण हुआ लड़का वापस आ गया। तब पुलिस की सास में सास आई।
पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की गई तो मामला कुछ दुसरा ही निकला,पुलिस ने पूछताछ के बाद लड़के को घर भेज दिया है। लड़के के अपहरण होने की सूचना नगर निगम के वार्ड न० 4 के पार्षद द्वारा दी गई थी।
यह लड़का ट्रांजिट कैंप में मोबाइल की दूकान चलाता है,कल लगभग शाम साढ़े सात बजे कुछ लोग लड़के को अपने साथ ले गए थे। इसी को लेकर उसके अपहरण की आशंका व्यक्त की गई थी।
