– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – नगर निगम की आयुक्त रिंकू बिष्ट पूरे एक्शन में है ,आज सुबह उन्होंने भल्ला गली में स्थित आनंद डेयरी पर स्वास्थ विभाग की टीम के साथ मय पुलिस बल के छापा मार कर 11 किलो प्रबंधित प्लास्टिक को उपयोग करने और डेयरी के आसपास गन्दगी फैलाने के आरोप में दस हज़ार रूपये का जुर्माना किया है। इस छापेमारी से बाज़ार में हड़कंप मचा हुआ है,कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान से प्लास्टिक हटा दिया है।
आप को बता दे कि प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा हुआ है,कोरोना काल में कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी। इसके बाद बाज़ार में प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग किया जा रहा है। नगर निगम को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्यवाही की गई है। खबर लिखे जाने तक छापामार टीम द्वारा अन्य स्थानों पर भी छापेमारी करने की सूचना है
।