– इंडिया नज़र ब्यूरो
नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्विटर पर दी।


अहमद पटेल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे। उनके निधन से कांग्रेस को बढ़ा झटका लगा है। वो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कुव्ह अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अहमद पटेल भी गुजरात के भरूच से थे, वो उन शख्सियतों में थे जो राजीव गांधी के बहुत करीब थे। वो 8 बार सांसद रहे थे, तीन बार लोकसभा के लिए चुने गये थे तथा 5 बार राज्यसभा के लिये। कांग्रेस के वो चाणक्य माने जाते थे। अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही काँग्रेस के लिए अहमद पटेल के निधन की भरपाई बहुत मुश्किल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैसे ही अहमद पटेल के निधन की सूचना मिली उन्होंने ट्विटर पर शोक जताया है।